फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद : डीएसपी के रीडर ने कोर्ट परिसर में खड़ी की कार, धरने पर बैठे वकील, वर्क सस्पेंड किया

Mon, 19 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला न्यायिक परिसर की पार्किंग में सोमवार दोपहर कार खड़ी करने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। डीएसपी के रीडर पुलिसकर्मी मुकेश और सुरक्षाकर्मी गुल्लू के बीच हुई बहसबाजी बाद में गंभीर विवाद में बदल गई। मौके पर पहुंचे बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सोनी से भी पुलिसकर्मी की तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं बार ने कार्रवाई न होने तक वर्क सस्पेंड की घोषणा की है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान नरेश सोनी ने पुलिसकर्मी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तुरंत वर्क सस्पेंड कर दिया और न्यायिक परिसर के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न्यायपालिका की गरिमा के विपरीत है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं पुलिसकर्मी मुकेश ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। उनके अनुसार पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना करने पर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसे अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए और न्यायिक कार्य ठप कर दिया गया। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सोनी और अधिवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


-

आरोप- कार पर सिक्योरिटी नंबर प्लेट तक नहीं

पूर्व प्रधान विनय शर्मा ने कहा कि इस गाड़ी के पीछे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई है, जबकि आगे की तरफ प्राइवेट नंबर प्लेट लगी है। इसके अलावा गाड़ी में अन्य भी कई अनियमितताएं हैं, जो ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। जिला कोर्ट परिसर के गेट पर वकीलों के धरने पर बैठने की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान इंचार्ज जयसिंह भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने चालान को लेकर रिकॉर्ड जांचा। हालांकि अधिकारियों ने चालान काटने की कार्रवाई से इन्कार किया है।

-

बार काउंसिल के चेयरमैन भी पहुंचे



वहीं हंगामे का पता चलते ही बार काउंसिल के चुनावों के संबंध में आए हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता भी वकीलों के बीच पहुंचे। वकीलों ने उनके सामने भी इस मुद्दे को उठाया। चेयरमैन ने कहा कि वह वकीलों के साथ हैं, मामले में जरूरत पड़ी, तो डीजीपी से भी बात की जाएगी।

-

मैं रूटीन में कार लघु सचिवालय पार्किंग में खड़ी करता हूं लेकिन किसी काम से वहां गया था। वहां कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया और न ही उनका किसी से कोई विवाद हुआ। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि गाड़ी वकीलों की पार्किंग में खड़ी नहीं करनी। इस पर मैंने वकीलों की पार्किंग के सामने वाली खाली जगह में गाड़ी खड़ी कर दी थी।

-मुकेश कुमार, रीडर, डीएसपी

-

बार एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। बार की मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक वर्क सस्पेंड रहेगा।
विज्ञापन


-दिनेश गेरा, प्रधान, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें