फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छात्रा के स्कूल बैग में सेनेटरी पैड को लेकर अध्यापिका व छात्रा की मां के बीच तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना(फतेहाबाद)। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नहला में सोमवार को छात्रा के स्कूल बैग में सेनेटरी पैड को लेकर अध्यापिका व छात्रा की मां के बीच काफी तकरार हुई। जब स्कूल की मुख्य शिक्षिका ने भी अध्यापिका का पक्ष लिया तो छात्रा की मां ने न्याय के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने पोस्ट में लिखा कि आज के आधुनिक डिजिटल युग में स्कूल अध्यापिका अपनी सोच नहीं बदलेगी तो समाज कैसे बदलेगा। उसने अपनी बेटी की महावारी में सेफ्टी के लिए सेनेटरी पैड दिया था। मगर स्कूल अध्यापिका एक महिला होकर भी महिलाओं का अपमान कर रही है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। वहीं, स्कूल अध्यापिका ने कहा कि छात्रा मानसिक रोगी है और उसने बैग से सेनेटरी पैड बाहर निकाला हुआ था। उसको बैग के अंदर डालने के लिए निर्देश दिए थे। जब छात्रा की मां को फोन करके समझाने के लिए प्रयास किया तो उसने गलत मतलब निकाल लिया। वहीं, छात्रा की मां ने बताया कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने जाऊंगी। उधर, पाठशाला की मुख्य शिक्षिका पूनम ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से कमजोर है। इसलिए उसने सेनेटरी पैड बैग से निकाल कर बाहर रखा हुआ था। जब उसकी मां को बताया गया तो वह अध्यापिका के साथ बहस करने लग गई। छात्रा द्वारा सेनेटरी पैड बैग में रखना गलत काम नहीं है, मगर ओपन करना भी ठीक नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें