फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा में हेडमास्टर व शिक्षक के बीच विवाद, पंचायत ने दोनों को स्कूल आने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तलवाड़ा के राजकीय मिडिल स्कूल के हेडमास्टर व एक शिक्षक के बीच हुए विवाद को लेकर ग्राम पंचायत ने दोनों शिक्षकों को स्कूल में आने से मना कर दिया है। ग्राम पंचायत के मुताबिक इस मामले में शिक्षक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में दर्ज किया केस गलत है। ऐसे में दोनों के बीच हुए विवाद का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसको देखते हुए पंचायत ने फिलहाल दोनों को स्कूल आने से मना किया है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से दोनों का तबादला करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव तलवाड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर नीर सिंह ने स्कूल के शिक्षक सतीश कुमार पर मारपीट, गाली गलौज करने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में थाने में केस दर्ज करवाया है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत ने इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन हेडमास्टर की ओर से कार्रवाई पर अडिग रहने के कारण प्रयास सिरे नहीं चढ़े। इसके बाद दोनों ही अध्यापक अब विवाद के बाद 6 फरवरी से छुट्टी पर चल रहे हैं।
विवाद की जांच करने बुधवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता सिंगला, खंड शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद ज्ञान सिंह, जाखल खंड शिक्षा अधिकारी रघुबीर सिंह नैन स्कूल में पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल के अन्य शिक्षकों से इस बारे में जानकारी ली। वहीं, अब दोनों शिक्षकों को फतेहाबाद कार्यालय बुलाया गया है। उनके पक्ष भी फतेहाबाद में सुने जाएंगे।
विज्ञापन

हेडमास्टर और शिक्षक के बीच विवाद को लेकर बच्चों की पढ़ाई पर असर और स्कूल के माहौल को खराब न होने देने के लिए फिलहाल दोनों के यहां आने पर मना किया गया है। अधिकारियों से इनके यहां से तबादले की भी मांग की है। -प्रदीप शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि, गांव तलवाड़ा।
मामले की जांच को जिला अधिकारी आए थे मगर पंचायत की ओर से सरपंच के नहीं मिलने पर पूरी जांच नहीं हो सकी। अगर पंचायत ने इनके तबादले की मांग की तो उस पर भी संज्ञान लिया जाएगा। -रघुबीर सिंह नैन, खंड शिक्षा अधिकारी, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें