फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हालत में सुधार, भांभू गैंग के सरगना व उसके साथी पर हत्या प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोरखपुर में शराब ठेकेदार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी विक्रम भांभू व उसके साथी रमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, ठेकेदार गांव कनोह निवासी 40 वर्षीय राजा उर्फ राजकुमार की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बयान में ठेकेदार राजा उर्फ राजकुमार ने बताया है कि लॉकडाउन के चलते शराब का ठेका दोपहर 12 बजे तक खोला गया था। देर शाम को अपने साथी सनी गोरखपुर के साथ बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि 8 बजे अचानक दो युवक कार में आए। उनमें विक्रम भांभू ने पूछा कि राजा ठेकेदार कौन है। ठेकेदार राजा ने अपना नाम बताया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली बाजू में लगी व दूसरी गोली मोबाइल से टकराकर छाती में लगी। सनी के शोर मचाने पर दोनों बदमाश भाग गए। पुलिस ने दोनों ही बदमाशों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोबाइल ने बचाई ठेकेदार की जान
शराब ठेकेदार राजा उर्फ राजकुमार की किस्मत अच्छी थी। छाती में लगी गोली मोबाइल फोन को चीरकर मामूली सी टकराई। अगर ठेकेदार की जेब में मोबाइल फोन न होता तो गोली सीधी सीने में लगती। वहीं, बाजू में लगी गोली आरपार हो गई। ठेकेदार का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात को वारदात के बाद डीएसपी अजायब सिंह व सीआईए फतेहाबाद, रतिया व टोहाना की टीमें भी पहुंची।
ठेकेदार ने भी लाइसेंसी बंदूक से की थी फायरिंग
गांव गोरखपुर में राजा एंड संस कंपनी के ठेका शराब देसी पर लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज में दृश्य हैरान करने वाला है। अगर शराब ठेकेदार तथा उसके कारिंदे थोड़ी सी हिम्मत करते तो दोनों बदमाशों को काबू किया जा सकता था। बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद ठेकेदार ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। बदमाशों की कार को भी टक्कर मारी गई, एक बदमाश गाड़ी की फटकार से जमीन पर भी पटक दिया गया। मगर इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए जबकि ठेके पर आधा दर्जन से अधिक लोग इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

------
राजा उर्फ राजकुमार को मारने का था उद्देश्य
राजा एंड संस कंपनी के गोरखपुर व जांडली में दो शराब के ठेके हैं। इनमें से विक्रम भांभू जांडली गांव का ठेका बदमाशी के दम पर राजा से छीनना चाहता था। भांभू ने कई बार राजा को धमकी भी दी थी। मगर ठेकेदार राजा उर्फ राजकुमार भी दबंग परिवार से है। इस कारण भांभू की धमकियों को दरकिनार कर दिया। वीरवार रात विक्रम भांभू राजा उर्फ राजकुमार को जान से मारने का प्लान बनाकर आया था।
कोट
ठेकेदार राजा उर्फ राजकुमार की हालत में सुधार है। उसके बयान पर हमलावर विक्रम भांभू व रमनदीप नामक युवक के खिलाफ हत्या प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कपिल कुमार, प्रभारी, भूना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें