फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ब्यूटी पार्लर में आई महिला की जेवर चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। जींद जिले के गांव सुदकैन से लुकवेल ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए आई महिला के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के उचाना हल्के के गांव सुदकैन खुर्द निवासी आशू देवी ने बताया कि वह नरवाना के बसंत विहार में अब रहते है तथा एक अप्रैल को सुबह अपनी भाभी उषा बहन मोनिका के साथ लक्कड़ मार्केट स्थित लुकवेल ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए आई थी। उसने कहा कि उसके बैग में एक लहंगा, आर्टिफिशयल जवेलरी, सोने की बालियां, सोने का लॉकेट व चेन रखी थी तो उसने अपना बैग पार्लर वालों के कहने पर चेंजिंग रूम में रख दिया था। उसने बताया कि जब वह एक बजे आई तो देखा कि बैग से सोने की चैन, लॉकेट व सोने की बालियां नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें