फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का मात्र 72 हजार में लिया ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर एक बार फिर संकट गहरा गया है। मंगलवार को नप ने शौचालयों की सफाई और मरम्मत का टेंडर खोल दिया। इस बार टेंडर पिछले बार से 28 हजार रुपये कम में गया है। दि दिशांत कॉपरेटिव मल्टीपर्पस ने मात्र 72 हजार रुपये में ठेका लिया है जबकि पहले गुरु नानक इलेक्ट्रिकल ने एक लाख रुपये में ठेका ले रखा था लेकिन लापरवाही के कारण इसे रद कर दिया था। अब नप ठेका को लेकर असमंजस में इसलिए है क्यों कि एजेंसी मात्र 72 हजार रुपये में शहर के 15 शौचालयों और 14 यूरिन प्वाइंट को कैसे संभालेगी। इसके अलावा एजेंसी को शौचालय पर सुबह 5 से रात 10 बजे तक कर्मचारी भी तैनात करना है। इसके अलावा शिकायत आने पर एक हजार रुपये प्रति घंटा के हिसाब से जुर्माना भी होगा।
विज्ञापन

जानिए किस एजेंसी ने किया ठेका के लिए आवेदन :
दि भिरड़ाना कॉपरेटिव सोसायटी भिरड़ाना ने 1 लाख 49 हजार 500 रुपये, दि दिशांत कॉपरेटिव मल्टीपर्पस ने 72 हजार रुपये, मैसर्ज फ्रिडम फाइटर एंड सी कंपनी ने 12 लाख रुपये, मीत सिक्योरिटी ने 175522 रुपये तथा राधे कंट्रेक्टर ने 1 लाख 70 हजार रुपये में ठेका लेने के टेंडर भरा था। इसमें से दि दिशांत कॉपरेटिव मल्टीपर्पस को 72 हजार रुपये में जारी हो गया।
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का टेंडर एजेंसी को जारी कर दिया गया है। एजेंसी शहर के शौचालयों की सफाई का जिम्मा संभालेगी। अगर लापरवाही करेगी तो उस पर कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें