फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेरे में पुलिस सुरक्षा में शुरू करवाया निर्माण कार्य

Tue, 25 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में नाथों के डेरे में निर्माण कार्य मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
विज्ञापन
रतिया। शहर के वार्ड नंबर एक में नाथों के डेरे में विकास कार्य करवाने के दौरान मुख्य द्वार बंद होने पर पड़ोसियों के एतराज जताया है लेकिन पुलिस प्रशासन ने पड़ोसियों से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इसलिए मंगलवार दोपहर बाद डेरे के संचालकों ने पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर एक में नाथों का डेरा बना है। इसमें कुछ पड़ोसियों ने डेरे के पीछे की तरफ काफी सालों से छोटे दरवाजे रखे थे। इससे वह डेरे में आते-जाते रहते थे। कुछ दिनों पहले डेरे की प्रबंधन समिति ने डेरे में सुंदरता बढ़ाने के लिए विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव पारित किया था और इस प्रस्ताव के तहत ही डेरे में खुले छोड़े गए दरवाजे को बंद करके दीवार बनाई जा रही है। इससे पड़ोसियों में विवाद उत्पन्न हो गया था।

डेरे के संचालकों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। दो पक्षों के आमने-सामने आने से मोहल्ले में तनाव बना था। मंगलवार दोपहर बाद जब डेरे के संचालकों ने दरवाजे बंद करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया तो लोगों ने एतराज जता दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और एतराज जता रहे लोगों से कानूनी रूप से दस्तावेजों की मांग की। जब वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो पुलिस सुरक्षा में डेरे के संचालकों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें