फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 दिन पहले टूटी गली का निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
शहर की आरके कॉलोनी में टूटी हुई गली से गुजरता वाहन चालक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की आरके कॉलोनी में रह रहे लोगों को पिछले 15 दिनों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से बीघड़ रोड पर स्थित आरके कॉलोनी की मुख्य सड़क को बीघड़ रोड से आर्यभट्ट स्कूल तक उखाड़ दिया गया है। गली में बीचों-बीच काफी गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन


शहर में शनिवार को आई बारिश के कारण गली उबड़ खाबड़ हो चुकी है। इस कारण कई जगह पानी भी भरा हुआ है। ठेकेदार ने इस गली को जेसीबी मशीन से तुड़वाया है। इस कारण कई घरों की पाइपें व काफी सीवरेज के ढक्कन भी गली में टूटे हुए हैं। घरों से सफाई के दौरान निकलने वाला पानी गली में भरा रहता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं गली को तोड़ने के बाद वहां से मलबा भी उठाया नहीं गया है।

लोग बोले : जल्द से जल्द बने गली

शहर की आरके कॉलोनी निवासी अजय, राजकुमार, हरदयाल, सुनीता, बेअंती बाई आदि ने बताया कि नगर परिषद की ओर से करीब 15 दिन पहले यह कहकर गली को उखाड़ा गया कि इसे जल्द से जल्द ऊंचा उठाकर नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। गली को उखाड़ने के बाद न तो ठेकेदार मलबा उठाने आया है और न ही गली का निर्माण कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल्द से जल्द गली का निर्माण करवाया जाए। गली के टूटने से काफी बार बच्चों को चोट भी लग चुकी है।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटना के शिकार

गली टूटने के कारण चौपहिया वाहनों का अंदर जाना तो पूरी तरह से बंद हो गया है। लेकिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि गत दिनों अंधेरे में उबड़-खाबड़ गली में चलते समय मिट्टी से फिसलकर एक महिला को चोट आई थी। रोजाना कोई न कोई बाइक सवार गली में गिरता है।



-
नवनिर्माण को लेकर गली को तोड़ गया है। वहीं गली को तोड़ने के बाद सारा मलबा भी उठवा दिया है। ठेकेदार को जल्द से जल्द गली के निर्माण के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- अमित कौशिक, कार्यकारी अभिंयता, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें