फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधर में लटका हसंगा के पंचायत घर में लोहे के शेड का निर्माण

विज्ञापन
हसंगा के पुराने पंचायत घर में अधर में लटका हुआ लोहे का शैड
विज्ञापन
भूना। गांव हसंगा के पंचायत घर में निर्माणाधीन लोहे के शेड का कार्य कई महीनों से अधर में लटका हुआ है। पंचायती राज के तकनीकी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर शेड को गुणवत्तायुक्त नहीं बनाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसलिए ठेकेदार ने पिछले कई महीनों से हसंगा पुराने पंचायत घर में शेड निर्माण कार्य बंद किया हुआ है। ग्रामीणों ने शेड निर्माण कार्य को अच्छी क्वालिटी व सुविधापूर्ण बनाकर जल्द पूर्ण करने की मांग की है।
विज्ञापन

हसंगा निवासी रामनिवास, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देश पर मानव संसाधन विकास निधि के तहत ग्राम पंचायत हसंगा में जन सुविधा के लिए 8 लाख 36 हजार की लागत शेड निर्माण कार्य के लिए 22 मार्च 2023 को पैसा स्वीकृत होकर आया था। पंचायती राज एक्सईएन के मार्गदर्शन में टेंडर के माध्यम से ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया। परंतु अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार ने शेड निर्माण की क्वालिटी और नियमों को ताक पर रख दिया और ठेकेदार जल्दबाजी में काम निपटाकर जाना चाहता था। मगर ग्रामीणों ने लोहे के शेड की गुणवत्ता और कार्य शैली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने जल्दबाजी में मात्र 10 फीट ऊंचाई पर शेड की छत रख दी। जो बिल्कुल गलत है और गर्मी के दिनों में लोहे के शेड की तपत कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए जन सुविधा के लिए बनाए जाने वाला शेड के नीचे लोगों का बैठना भी मुश्किल हो जाएगा।
टेंडर के मुताबिक निर्धारित लोहे के शेड की ऊंचाई 13 फुट से अधिक करने और गुणवत्ता में सुधार करने की मांग की है। इस संबंध में सरपंच वकील सहारण ने बताया कि निर्माणाधीन शेड लगाने वाले ठेकेदार को टेंडर के मुताबिक शेड निर्माण में सामग्री लगाने और ऊंचाई को बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर ठेकेदार ने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के मुताबिक कार्य करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


कोट
हसंगा के पुराने पंचायत घर में निर्माणाधीन लोहे के शेड लगाए जाने के कार्य में भारी खामियां पाई गई हैं। इसलिए ठेकेदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है क्योंकि शेड की ऊंचाई कम करके बड़ी गड़बड़ी की गई है, इसलिए जब तक शेड निर्माण में सुधार नहीं होगा तब तक ठेकेदार का कोई भी भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन

-मान सिंह, उपमंडल अधिकारी, पंचायती राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें