फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड तीन में बनी सहमति, काला पहलवान सर्वसम्मति से चुने गए पार्षद

विज्ञापन
कला पहलवान के पक्ष में सर्वसम्मति जताते वार्डवासी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। शहर के वार्ड तीन स्थित गुरुद्वारे में पार्षद पद के लिए चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के बीच सहमति होने के बाद काला पहलवान को सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिया गया। पार्षद चुने जाने के बाद काला पहलवान ने केबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भाई मनोज के नेतृत्व में जजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

मनोज बबली ने पटका पहनाकर काला पहलवान व डॉ. अमरीक को जजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मोंटू अरोड़ा व केबिनेट मंत्री के निजी सचिव निशांत कामरा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार वार्ड तीन से पार्षद पद के लिए काला पहलवान, उनकी पत्नी चरणजीत कौर व डॉ. अमरीक के बेटे हरप्रीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। रविवार को पार्षद पद पर सर्वसम्मति करने के निर्णय के लिए वार्डवासियों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री के भाई मनोज बबली ने शिरकत की। इस दौरान डॉ. अमरीक के पुत्र हरप्रीत ने काला पहलवान के समर्थन में नामांकन वापस लेने की बात कही। जिसके बाद सर्वसम्मति से काला पहलवान को पार्षद चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें