फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पर्यवेक्षक के सामने भिड़े कांग्रेसी, हरपाल ने विधायक के सुरक्षाकर्मी सहित 5 पर लगाए मारपीट के आरोप

Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हरपाल सिंह अपने कार्यकर्ताओ से बातचीत करते हुए। संवाद
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के पैराडाइज पैलेस में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। हुड्डा गुट के नेता हरपाल सिंह बुडानिया ने विधायक परमवीर सिंह के सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से इसकी शिकायत दी है। संगठन की बैठक में हरपाल ने विधायक परमवीर पर चुनाव में भाजपा नेता सुभाष बराला से साठगांठ करने के गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान वहां केंद्रीय पर्यवेक्षक वामशी चंद रेड्डी, पूर्व मंत्री अतर सिंह, राहुल मक्कड़ व सतवीर पहलवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
यू हुआ हंगामा
कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम साढे़ चार बजे शुरू हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के आने के बाद हरपाल सिंह ने संबोधन शुरू किया और कहा कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में परमवीर सिंह ने भाजपा नेता सुभाष बराला का साथ दिया और बराला विधायक बने थे। इस बार 2024 के विधानसभा चुनाव में बराला ने परमवीर के पक्ष में मतदान करवाया जिसके चलते परमवीर विधायक बन पाए हैं। परमवीर की भाजपा से साठगांठ है। इस पर हॉल में मौजूद परमवीर समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया और हरपाल को संबोधन बीच में बंद कर मंच पर बैठना पड़ा। गए। हरपाल ने यहां तक कि कांग्रेस गुटबाजी के कारण ही इस हालत में पहुंची है। जबतक गुटबाजी दूर नहीं होगी, कांग्रेस उभर नहीं सकती। इस मामले को लेकर कांग्रेस हाईकमान से बातचीत करेंगे।
-
मेरे परिवार से किसी ने जिलाध्यक्ष का नामांकन नहीं किया : विधायक
विधायक परमवीर से मंच से बोलते हुए कहा कि उनपर लगाए आरोप गलत हैं। उनके परिवार के किसी सदस्य ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन तक नहीं किया है। ऐसे कार्यकर्ता को आगे किया जाना चाहिए जो पार्टी को एक साथ लेकर कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें