फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला की हार जीत पर लगाई थी फांसी की शर्त, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। चुनावों के नतीजों से पूर्व एक बुजुर्ग का अजीबोगरीब फांसी की शर्त का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो पूरे दिन लोगों में चर्चा का विषय रहा। बाद में सदर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे गांव ठरवा निवासी रामकुमार को पुलिस हिरासत में लिया और गणमान्य लोगों के आश्वासन के बाद चुनाव नतीजों के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुनाव नतीजों से एक दिन पहले 23 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर गांव ठरवा निवासी 60 वर्षीय किसान रामकुमार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बोल रहा था कि उसने गांव के सुरजीत से अनोखी शर्त लगी है। वीडियो के अनुसार रामकुमार ने कहा कि अगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला यह चुनाव जीत गए तो वह फांसी खा लेगा, अगर बराला हार गए तो ग्रामीण सुरजीत फांसी खाकर शर्त पूरी करेगा। रामकुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद एसएचओ सदर रविंद्र कुमार ने एएसआई ओमप्रकाश को गांव में जाकर कार्रवाई के आदेश दिए। एएसआई ओमप्रकाश गांव ठरवा में गए तो वहां से ग्रामीण रामकुमार को पूछताछ के लिए सदर थाना ले आए, उस उपरांत गांव ठरवा के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सदर थाना परिसर में पंचायत लेकर आए। एएसआई ओमप्रकाश के अनुसार बुजुर्ग रामकुमार को पंचायत में बैठकर समझाया जिसके बाद वह मान गए तथा उन्हें घर भेज दिया गया।
यह कहना है एसएचओ का
इस बारे में थाना सदर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव ठरवा निवासी रामकुमार का वीडियो वायरल होने के बाद उसे पूछताछ के लिए लाया गया। गांव की पंचायत ने आकर रामकुमार को समझाने की बात कही और उसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जब रामकुमार ने वीडियो वायरल किया तो वह नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें