फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई दिशा में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर 15 से करेंगे हड़ताल, कामकाज होगा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर जिले के सरकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 15 जुलाई से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। जिसके कारण जिले में नागरिकों को मिलने वाली सभी सरकारी सेवाएं बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना औसतन 250 के करीब रजिस्ट्रियां होती हैं, जिससे लाखों रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। वहीं सरकार की 256 सरकारी सेवाएं जिनका रोजाना हजारों लोग लाभ लेते हैं, वह सभी सेवाएं भी बंद हो सकती हैं। जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से जिले में इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, जमाबंदी सहित कुल 256 सरकारी सेवाएं बाधित हो जाएगी। जिला प्रशासन के द्वारा इसको लेकर कोई दूसरा विकल्प तैयार नहीं किया गया है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान देवीलाल ने बताया कि सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी से हटाकर हरियाणा कौशल रोजगार की सूची में शामिल कर दिया है। ऐसे में उनकी मांग है उनको दोबारा सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी में शामिल किया जाएं। कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए।

कंप्यूटर ऑपरेटरों की मुख्य मांगें

सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए। हरियाणा सरकार द्वारा जो नियमितीकरण की पॉलिसी तैयार की जा रही है,उसमें सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए और नियमितीकरण की पॉलिसी लागू नहीं होती तब तक 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। पद के अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटरों को सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाए। कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी से हटाकर हरियाणा कौशल रोजगार की सूची में शामिल कर दिया है। जिसको दोबारा सोसायटी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



मैं इस मामले को लेकर कुछ नहीं बता सकता, ये मामला सरकार से जुड़ा हुआ है।

- परमेश सिंह, सीटीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें