फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सभी संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। डॉ. भारती ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की फसलों का सटीक, पारदर्शी और अद्यतन रिकॉर्ड तैयार करने की महत्वाकांक्षी पहल है जिससे भविष्य में योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और किसानों को समय पर लाभ मिलेगा।
इससे पहले हरियाणा के डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वे की प्रगति को प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।