फतेहाबाद। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा की आपसी खींचतान खत्म होने के बाद शहर में विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद शहर में करीब 16 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाने जा रहा है। शहर के वार्ड नंबर 27 में ही नगर परिषद करीब 6 करोड़ रुपये से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाने जा रहा है। इसके अलावा बाईपास पर साइकिल ट्रैक और चिल्ली झील का भी सुंदरीकरण होगा। इन तीन प्रोजेक्ट पर ही 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा ऐसी गलियां जिनका निर्माण रह गया था उनका भी निर्माण होने जा रहा है। इस पर करीब साढ़े 4 करोड़ खर्च होगा। नगर परिषद की तकनीकी ब्रांच ने एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए प्रस्ताव फाइनेंस कमेटी को भेजे हैं। इसके बाद अब नगर परिषद की तकनीकी ब्रांच टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो आचार संहिता लगने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो सकती है। नगर परिषद बाईपास पर साइकिल ट्रैक बनाने के लिए भी वित्तीय कमेटी से मंजूरी मांगी है। ट्रैक बनाने के लिए डिजाइन तैयार हो चुका है। हंस कॉलोनी तक ट्रैक बनेगा। इस पर करीब 2.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इन कार्याें पर आएगी इतनी लागत
विकास कार्य लागत
सीसी सड़क वनिश्का के घर से मंदिर वार्ड 14
14 लाख
सीसी सड़क वार्ड 20 में शिव मंदिर के पीछे
19 लाख
वार्ड 2 में विचार आश्रम मंदिर सड़क निर्माण
06 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल में सड़क का निर्माण
28 लाख
वार्ड 11 में सीसी सड़क का निर्माण
22 लाख
वार्ड 14 में भांभू वाली गली
17 लाख
वार्ड 10 में सेवा राम गली का निर्माण
06 लाख
वार्ड 14 में सूर्य इन्कलेव में सड़क का निर्माण
10 लाख
वार्ड 7 में शनि मंदिर के पास सड़क का निर्माण
14 लाख
वार्ड 8 में सपना ब्यूटी पार्लर के पास सड़क निर्माण
15 लाख
वार्ड 8 में राम मिस्त्री वाली गली
15 लाख
वार्ड 2 में बाल भवन के पास सड़क निर्माण
17 लाख
वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली का निर्माण
16 लाख
वार्ड 9 में पूर्ण कंबोज वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 11 में हरभजन पटवारी वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 10 में मैन रोड से टावर के बीच सड़क निर्माण
19 लाख
वार्ड 5 बिल्लू कुमार वाली गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 7 में बाला जी होटल के पास गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली
28 लाख
वार्ड 5 में माजरा रोड तक सड़क का निर्माण
48 लाख
आटो मार्केट में दीवारों पर पेंट
20 लाख
आटो मार्केट में शौचालयों की रिपेयरिंग
08 लाख
वार्ड 10 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रेगर बस्ती में सड़क रिपेयरिंग
4.85 लाख
इन प्रोजेक्ट पर भी होगा काम
चिल्ली झील में सुंदरीकरण का काम
2.49 करोड़
बाईपास पर साइकिल ट्रैक का निर्माण
2.80 करोड़
वार्ड 27 कीर्ति नगर में में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण
6.20 करोड़
नगर परिषद खुद करेगा अब चिल्ली झील का सुंदरीकरण
नगर परिषद अब खुद चिल्ली झील का सुंदरीकरण करेगा। नगर परिषद यहां पर चार दीवारी करेगा। इसके अलावा फुटपाथ का निर्माण करेगा और पौधे लगाए जाएंगे। नगर परिषद करीब ढाई करोड़ रुपये इस पर खर्च करेगा। नगर परिषद करीब सवा करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को तालाब की खोदाई के लिए दे चुका है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग पानी निकासी के लिए करीब 8 करोड़ दिए गए थे। नगर परिषद काम होने के बाद बची राशि को दोनों विभागों से वापस लेगा।
कोट
शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जिन वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव आए थे और उनके टेंडर नहीं लगे थे उनके निर्माण को लेकर फाइनेंस कमेटी से मंजूरी ली जा रही है। इसके अलावा बड़े प्रोजेक्ट पर भी जल्द काम शुरू होगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद