टोहाना। गांव गोबिंदपुरा के पास एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुजुर्ग महिला व उसका बेटा घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को वह अपनी माता मीरा बाई के साथ बाइक पर सवार होकर गांव इंदाछोई जा रहा था कि गोबिंदपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे और दोनों घायल हो गए। उसने कहा कि कारचालक तुरंत मौके से फरार हो गया। तभी वह अपनी माता के साथ अन्य वाहन के रास्ते नागरिक अस्पताल आया जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।