फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक की हड़ताल से फतेहाबाद में कम आ रहा प्याज, थोक में बढे़ दाम

Tue, 24 Jun 2014 11:31 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नासिक में प्याज विक्रेताओं की हुई हड़ताल का असर धीरे-धीरे फतेहाबाद में भी दिखने लगा है। फतेहाबाद में प्याज के दाम होल सेल में 3 से 5 रुपये तक बढ़ चुके हैं, लेकिन खुले में अभी यह 20 रुपये प्रति किलोग्राम ही बिक रहा है। इन दिनों मंडी में राजस्थान के सीकर से प्याज आ रहा है।
विज्ञापन


नासिक में हड़ताल शुरू होने से पहले फतेहाबाद में प्याज होलसेल में 10 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। हड़ताल शुरू हुई तो इसके दाम 13 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। नासिक में हड़ताल खत्म होने के बाद भी फतेहाबाद की सब्जी मंडी में प्याज नहीं आया। इसका कारण व्यापारियों द्वारा सीकर से प्याज का मंगवाना है। सीकर से इस समय फतेहाबाद में प्याज की भारी आवक हो रही है, लेकिन रिटेल विक्रेताओं ने अपने दाम 20 रुपये ही रखे।

आलू के दामों में 5 रुपये की बढ़ोतरी
प्याज के दामों के साथ आलू के दामों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। आलू पिछले सप्ताह तक 15 रुपये बिक रहा था, वह अब 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बढ़ सकते हैं प्याज के दाम
सब्जी मंडी के व्यापारी भूप सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी प्याज के दामों में काफी वृद्धि हो सकती है। इसका कारण नासिक में पैदावार कम होना है। उन्होंने बताया कि नासिक में इस बार 60 प्रतिशत प्याज की फसल खराब हो चुकी है। वहीं लोकल और राजस्थान प्याज से आवक 10-15 दिन ही होनी है। नासिक से फतेहाबाद में प्याज की आवक दो महीने बाद शुरू होनी है।
विज्ञापन


कोट
अभी तक हमारे पास प्याज को लेकर छापेमारी करने और जांच करने को लेकर सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं पहुंचा है।
- राजबीर सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें