फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शराब के नशे में मिला कॉलेज की बस का चालक, 71 के काटे चालान, 22 जब्त

Mon, 15 Apr 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर स्कूल बस की जांच करते हुए आरटीए कार्यालय की टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुई स्कूल बस दुर्घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। सोमवार सुबह सात बजे यातायात पुलिस और आरटीए टीम ने स्कूल बसों का जांच अभियान चलाया। गांव बहबलपुर स्थित मुख्त्यार सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज की बस का चालक सतीश कुमार शराब के नशे में मिला। यातायात पुलिस टीम को चालक पर शक हुआ तो उसकी अल्कोहल मीटर से जांच की गई। उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसआई हेतराम के मुताबिक अल्कोहल की मात्रा 48 एमएल मिली। चालक यहां विद्यार्थियों और स्टाफ को लेने के लिए आया हुआ था। उस समय बस में एक छात्र व एक शिक्षिका सवार थी। जांच के बाद चालक ने कहा कि रविवार शाम को शराब पी थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। टीमों ने दोपहर तक फतेहाबाद, भूना और भट्टू में 201 बसों की जांच की। इस दौरान 71 बसों के चालान किए गए। इसके अलावा 15 मैजिक वैनों सहित 22 स्कूली वाहनों को जब्त किया गया।
यातायात पुलिस के एसआई हेतराम और आरटीए कार्यालय के सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहले बीघड़ चौक पर निजी स्कूल बसों की जांच की गई। इसके बाद टीम ने पुराना बस स्टैंड पर बसों को जांचा। जांच के दौरान टीम को टाटा मैजिक वैन मिली, जिनका रंग तक पीला नहीं था और न ही उन पर स्कूल का नाम लिखा था और बच्चों को ले जाया जा रहा था। टीम ने 15 मैजिक वैन को जब्त कर लिया। कई बसों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। बिना परमिट ही बसें चलती हुई मिली। बसों के चालक वर्दी में नहीं मिले। यहां तक स्कूल बसों में बोनट पर विद्यार्थी बैठाए हुए मिले। बसों में सीसीटीवी भी नहीं मिले।
विज्ञापन

-
बस चालक ने मौके पर ड्रिंक नहीं की हुई थी। हम खुद हैरान हैं कि अल्कोहल मीटर में कैसे आया है। चालक का हम खुद मेडिकल करवाएंगे। कॉलेज इसको लेकर पूरी तरह से सख्त है। समय-समय पर चालकों की बैठक भी ली जाती है। ऐसे किसी भी चालक को कॉलेज में नहीं रखा जाता है, जो नियम पूरे नहीं करता है।
विज्ञापन

- हरमिंद्र सिंह, चेयरमैन, मुख्त्यार सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, बहबलपुर (फतेहाबाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें