इंदिरा गांधी कॉलेज को जमालपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह भी खुलकर सामने आए हैं। शनिवार को निवास पर बुलाई गई प्रेस वार्ता में पूर्व कृषि मंत्री ने कॉलेज शिफ्ट करने के फैसले को तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि जमालपुर गांव की पंचायत ने जमीन देते समय ये प्रस्ताव साथ रखा था कि इस जमीन पर सिर्फ पॉलिटेक्निक कॉलेज ही बनाया जा सकता है और कुछ नहीं। उन्होंने उस आर्डर की कापी भी दिखाई जिसे पंचायती राज विभाग ने जारी किया था।
हरपाल सिंह ने कहा कि पिछले साल 11 सितंबर को पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी पत्र के प्वाइंट नंबर 5 पर साफ साफ लिखा है कि ये जमीन सिर्फ उसी विषय के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जिसके लिए ग्राम पंचायत ने इसे सरकार को दिया है। ऐसे में कॉलेज शिफ्ट जमालपुर ले जाना सरासर गैरकानूनी है।