फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; फतेहाबाद में घना कोहरा, दृश्यता घटने से जनजीवन प्रभावित हुआ

Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है। इसका असर फतेहाबाद में देखने को मिला है। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ा।
विज्ञापन
फतेहाबाद में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं से हरियाणा में कड़ाके ठंड पड़ रही है। फतेहाबाद में इस सर्द मौसम की सबसे गहरी धुंध छाई रही। जिसके कारण दृश्यता मात्र 10 मीटर रही। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। नेशनल हाईवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई, वहीं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


धुरी-सिरसा ट्रेन रही 40 मिनट लेट
धुरी से चलकर सिरसा जाने वाली ट्रेन भट्टू रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 40 से 45 मिनट देरी से चल रही है। बठिंडा से चलकर दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस भी 16 मिनट की देरी से भट्टू स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह गंगानगर से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन भी 29 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन


नौकरी पर लोगों को हुई देरी
सुबह के समय सरकारी व निजी कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों को भी देरी हुई। दृश्यता मात्र 10 मीटर होने के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चलाने पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें