फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठंड बढ़ी, 27 व 28 को हो सकती है बूंदाबांदी

Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। तापमान में आई गिरावट से रात में ठिठुरन का असर बढ़ने लगा है। सुबह व शाम को ठंड अधिक बढ़ने लगी है। दिन में सूरज की तपिश महसूस नहीं हो रही, बल्कि यह लोगों को भा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुला क्षेत्र होने के कारण ठंड अधिक महसूस हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि फतेहाबाद में 27 व 28 नवंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। अगर बारिश हुई तो यह सरसों व गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह व शाम जहां ठिठुरन रहती है वहीं दोपहर के समय धूप से कुछ राहत मिल रही है। शुक्रवार को भी मौसम का यही हाल रहा। रात को तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच चल रहा है, वहीं दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। शुक्रवार को फतेहाबाद में 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हो रही है जिससे सर्दी लगातार बढ़ रही है।



-हरियाणा राज्य में अगले दो दिन मौसम आमतौर पर साफ व खुश्क रहने की संभावना है परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 नवंबर से 28 नवंबर के दौरान राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच-बीच में बादलवाही रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 27 नवंबर रात्रि या 28 नवंबर को राज्य के कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें