फतेहाबाद। लोकसभा चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता अब खत्म हो गई है। चुनावों के कारण शहर में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया और न ही गलियों की मरम्मत समेत कई काम शुरू हुए। यहां तक चिल्ली सुंदरीकरण और बाईपास पर साइकिल ट्रैक का निर्माण प्रोजेक्ट भी अटका हुआ है। शहर को अब विकास कार्यों के शुरू होने की आस जगी है।
नगर परिषद ने मार्च माह में चुनावों की घोषणा से पहले अलग-अलग कामों के करीब 16 करोड़ के एस्टीमेट तैयार किए थे। मगर नगर परिषद प्रधान ने अधिकारियों के साथ खींचतान के चलते मंजूरी नहीं दी। इसी के चलते टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। नगर परिषद प्रधान अभी भी पुराने एस्टीमेट को मंजूरी देने को तैयार नहीं है। प्रधान का कहना है कि इसमें कांट-छांट की जाएगी। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से अभी प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार है। अगर प्रधान मंजूरी देते हैं तो नगर परिषद अधिकारी जल्द चिल्ली झील के सुंदरीकरण, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, साइकिल ट्रैक निर्माण, गलियों का निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के पास करीब साढ़े तीन माह का ही समय मिलेगा। इसके बाद विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है।
प्रधान ने पहले हुए निर्माण का मांगा था रिकॉर्ड
नगर परिषद प्रधान अधिकारियों से उन प्रोजेक्ट का रिकॉर्ड मांग चुके है जिनका एस्टीमेट तैयार किया गया है। रिकॉर्ड में मांगा गया है कि पहले कब निर्माण हुआ और एस्टीमेट क्या था। मौजूदा हालत क्या है और किसी एजेंसी ने निर्माण किया था।
ये वह प्रोजेक्ट हैं जिनके तीन माह पहले एस्टीमेट हुए तैयार
विकास कार्य लागत
सीसी सड़क वनिश्का के घर से मंदिर वार्ड 14
14 लाख
सीसी सड़क वार्ड 20 में शिव मंदिर के पीछे
19 लाख
वार्ड 2 में विचार आश्रम मंदिर सड़क निर्माण
06 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल में सड़क का निर्माण
28 लाख
वार्ड 11 में सीसी सड़क का निर्माण
22 लाख
वार्ड 14 में भांभू वाली गली
17 लाख
वार्ड 10 में सेवा राम गली का निर्माण
06 लाख
वार्ड 14 में सूर्य इंक्लेव में सड़क का निर्माण
10 लाख
वार्ड 7 में शनि मंदिर के पास सड़क का निर्माण
14 लाख
वार्ड 8 में सपना ब्यूटी पार्लर के पास सड़क निर्माण
15 लाख
वार्ड 8 में राम मिस्त्री वाली गली
15 लाख
वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली का निर्माण
16 लाख
वार्ड 9 में पूर्ण कंबोज वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 11 में हरभजन पटवारी वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 10 में मैन रोड से टावर के बीच सड़क निर्माण
19 लाख
वार्ड 5 बिल्लू कुमार वाली गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 7 में बाला जी होटल के पास गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली
28 लाख
वार्ड 5 में माजरा रोड तक सड़क का निर्माण
48 लाख
आटो मार्केट में दीवारों पर पेंट
20 लाख
आटो मार्केट में शौचालयों की रिपेयरिंग
08 लाख
वार्ड 10 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रेगर बस्ती में सड़क रिपेयरिंग
24.85 लाख
सीएम घोषणा में शामिल है चिल्ली झील प्रोजेक्ट
शहर के चिल्ली झील के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। लेकिन बावजूद इसके अटका हुआ है। हालांकि नगर परिषद द्वारा साइकिल ट्रैक और चिल्ली झील के सुंदरीकरण का डिजाइन तैयार हो चुका है। साइकिल ट्रैक मिनी बाईपास पर हिसार रोड मोड से हंस कॉलोनी तक बनाया जाना है। इसके अलावा चिल्ली झील का करीब ढाई करोड़ से सुंदरीकरण होना है। इसका पूरा डिजाइन भी बन चुका है।
कोट
शहर में विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा जो एस्टीमेट तैयार किए गए हैं, उसकी समीक्षा करके कांट-छांट की जाएगी। विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद