फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरे के दो दिन शेष, अधिकारी तैयार नहीं कर सके परियोजनाओं की लिस्ट

विज्ञापन
हिसार रोड पर निर्माणाधीन नया बस स्टैंड। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार पांच सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंच रहे सीएम मनोहर लाल फतेहाबाद जिले को क्या सौगात देकर जाएंगे। इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां की मानें तो अभी तक प्रशासन की ओर से औपचारिक सूची नहीं दी गई है कि अपने फतेहाबाद प्रवास के दौरान सीएम मनोहर लाल किन-किन परियोजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास करेंगे। उधर, जिला प्रशासन के मुखिया उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि जिन परियोजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास किया जाना है, उसकी सूची प्रधान सचिव कार्यालय को भेजी जा चुकी है। वहां से मंजूरी आने के बाद सीएम के हाथों पांच और छह सितंबर को शिलान्यास या शुभारंभ करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

दो दिन में पूरा नहीं हो सकेगा बस स्टैंड का काम
जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिसार रोड पर निर्माणाधीन नये बस स्टैंड का काम अगले दो दिन में पूरा नहीं हो सकेगा। ऐसे में पुख्ता सूत्रों की मानें तो पांच-छह सितंबर को सीएम मनोहर लाल के आगमन के बावजूद नए बस स्टैंड का शुभारंभ नहीं हो सकेगा। इस बस स्टैंड के विभिन्न छोटे छोटे कामों के अलावा साथ लगती जमीन का अधिग्रहण भी अभी लंबित है। हालांकि इसकी डेटलाइन मई माह तक की थी।
माइनर और नहरों से जुड़े एलान होने की संभावना
फतेहाबाद हलके में सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के प्रवेश से लेकर यहां की सीमा से निकलने तक कुल 17 जगह स्वागत होना है। इसमें सबसे अधिक दस के करीब स्वागत प्वाइंट अकेले फतेहाबाद शहर में हैं। लेकिन इसके बावजूद फतेहाबाद शहर के लिए कोई बड़ा एलान मुख्यमंत्री के दौरे से होने की संभावना बहुत कम है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सीएम मनोहर लाल कई माइनरों के निर्माण, रिपेयरिंग और नहरों से जुड़े एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सीएम साहब जरूर कुछ घोषणाएं करेंगे। लेकिन क्या परियोजनाएं होंगी, इसको लेकर अभी मुझे जानकारी नहीं है। अधिकारियों की ओर से शिलान्यास व शुभारंभ वाली परियोजनाओं की सूची तैयार नहीं हुई है।
- वेद फुलां, बीजेपी जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।
फतेहाबाद जिले से जुड़ी कई मांगों को प्रधान सचिव कार्यालय के पास मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। जिन परियोजनाओं की मंजूरी आ जाएगी, उनका शुभारंभ या शिलान्यास करवा लिया जाएगा। नए बस स्टैंड का शुभारंभ मुश्किल लग रहा है क्योंकि इसमें फिनिशिंग का काम लंबित है और बाहर का भी काफी काम होना है।
विज्ञापन

- धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें