फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad:सीएम सैनी ने MM कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के ग्रैंड फिनाले में की शिरकत, पंचनद सदन का किया शुभारंभ

Sat, 13 Dec 2025 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी के शनिवार को फतेहाबाद आगमन के मद्देनजर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। सीएम सैनी की सुरक्षा के लिए फतेहाबाद शहर में विभिन्न जगहों पर कुल 814 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। शहरभर में आठ डीएसपी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी ने पंचनद के कार्यक्रम की शिरकत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मनोहर मेमोरियल (एमएम) कॉलेज में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के ग्रैंड फिनाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ खेल एवं युवा मामले मंत्री कृष्ण बेदी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


सांसद खेल महोत्सव फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है, जिसमें गांव, ब्लॉक और संसदीय क्षेत्र स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। फतेहाबाद में इस महोत्सव का ग्रैंड फिनाले बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद करते हैं।


इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचनद सदन का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रभारी एवं विधायक विनोद भ्याना उनके साथ मौजूद रहे। पंचनद सदन जिले की एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। सीएम ने इस अवसर पर जिले को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी और नई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें