फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सीएम मनोहर लाल गांव डूल्ट पहुंचे, प्रदेश के 60 अमृत सरोवरों को जनता को किया समर्पित

Wed, 24 Jan 2024 04:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सीएम मनोहर लाल फतेहाबाद जिले से प्रदेश के सरोवरों का लोकार्पण किया। जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव डूल्ट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने डूल्ट में बने अमृत सरोवर के अलावा ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को दोपहर बाद फतेहाबाद के गांव डूल्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत तैयार किए गए प्रदेश के 60 अमृत सरोवर प्लस तालाबों का लोकार्पण किया। इनमें फतेहाबाद जिले के भी 31 अमृत सरोवर शामिल हैं। फतेहाबाद में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत के गांव डूल्ट, घोटडू, धौलू, चंदड़ कलां व खुर्द, ठरवा, फतेहपुरी, कमालवाला, सिधानी, रत्ताथेह, गुल्लरवाला, रत्ताखेड़ा, इंदाछोई, नागपुर, हसंगा, बोस्ती, बुआन, ढाणी भोजराज, लहरियां, नाढोड़ी, डांगरा, चितैण, गाजुवाला, जमालपुर शेखां, जापतेवाला, कुलां, लोहाखेड़ा, नांगली, पिरथला में अमृत सरोवर तालाब तैयार किए गए हैं। इनको मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डूल्ट में बने अमृत सरोवर के अलावा ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास व उद्घाटन
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से गांव दीवाना में कनाल जलघर, एक करोड़ 77 लाख 66 हजार रुपये से बने सामुदायिक केंद्र जल्लोपुर, एक करोड़ 77 लाख रुपये से बने सामुदायिक केंद्र नागपुर, 3 करोड़ 19 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में 12 एसीआर, 3 लैब व शौचालयों तथा एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल के 8 एसीआर, 3 लैब और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त रतिया शहर के लिए 55 करोड़ 22 लाख रुपये व गांव महमड़ा में 4 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नहरी आधारित जलघर, गांव हसंगा में 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव खाराखेड़ी में 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले द्वितीय जलघर और 185 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बुढ़लाडा पंजाब बॉर्डर से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू भादरा को जाने वाले रोड का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


समान रूप से विकास कार्य करवा रही सरकार: सीएम
जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। गांवों में भी शहरी तर्ज पर विकास हुआ है। गांवों के तालाबों को सुंदर रूप दिया गया है ताकि वहां स्वच्छता को बढ़ावा मिले। इन सरोवरों को अमृत सरोवर का नाम दिया गया है। सरोवरों के आसपास सुबह-शाम ग्रामीणों के टहलने की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें