फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: CM मनोहर लाल ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, बोले- नुकसान की पूरी भरपाई सरकार करेगी

Sat, 22 Jul 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य को निरंतर जारी रखने व तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार पूर्ण रूप से लोगों के साथ है। 
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फतेहाबाद जिले में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हिसार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद सिरसा जाते समय हवाई मार्ग से जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में बाढ़ बचाव कार्य तथा लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए काफी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं सिरसा व फतेहाबाद दोनों जिलों की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा की स्थिति में सरकार पूर्ण रूप से लोगों के साथ है। इस बाढ़ के कारण लोगों का जो भी नुकसान हुआ है, हरियाणा सरकार उसकी असेसमेंट करवाकर भरपाई करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान फसलों को हुए नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएं। क्षतिपूर्ति पोर्टल एक महीने तक खुला रहेगा। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसानों को उनके खराबे की पूरी भरपाई की जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधीश बाढ़ की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सक्रिय कर दें और वे एक्टिव मोड में रहकर बाढ़ के प्रभाव से होने वाली किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर संबंधित क्षेत्रों में लोगों व पशुओं का इलाज करें।

उन्होंने दोनों जिलों के उपायुक्तों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गांवों व ढाणियों में पानी के स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि को भी पंचायतों को उनकी आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाया जाए। इसके साथ साथ बाढ़ के प्रभाव से आबादी वाले क्षेत्रों को बचाने का हरसंभव प्रयास हो।

एनडीआरएफ की दो और सेना की चार टुकड़ी राहत कार्य में जुटी 
फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर ने सीएम को बताया कि जिले में एनडीआरएफ की दो और सेना की चार टुकड़ी राहत कार्य में जुटी हुई है। इसके साथ साथ सेना की मेडिकल टीम व इंजीनियरिंग विंग की भी आवश्यकतानुसार मदद ली जा रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और उन्हें जरूरत के अनुसार आवश्यक चीजें भी उपलब्ध करवाई जा रही है। स्वास्थ्य टीमें लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों और राहत शिविरों में मेडिकल सहायता उपलब्ध करवा रही है। मवेशियों को चारा और दवाइयां भी पशुपालन विभाग द्वारा दिया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर प्रशासन राहत शिविरों और बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खाने की सुविधा भी पहुंचा रहा है।

इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर, सिरसा के डीसी पार्थ गुप्ता, फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी, सिरसा के एसपी उदय सिंह मीणा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें