फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से भागा डॉक्टर: फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, डिग्री मांगने पर डॉक्टर हुआ फरार

Mon, 06 Oct 2025 03:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रतिया

सार

सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम  ने फतेहाबाद में फर्जी अस्पताल पर रेड की। टीम ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर से जब डिग्री मांगी तो डॉक्टर मौके से फरार हो गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद सीएम फ्लाइंग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस स्टैंड के पास पालिका बाजार में सिद्धू क्लिनिक के नाम से बिना मान्यता के संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। अस्पताल संचालक से मेडिकल डिग्री मांगी गई, लेकिन वह डिग्री लाने के बहाने मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई 

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पालिका बाजार में सिद्धू क्लिनिक बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रणय और डॉ. प्रवीण के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रणय ने बताया कि अस्पताल में कई बेड लगे थे और बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। 

दवाइयों के स्टॉक की होगी जांच 

टीम ने अस्पताल में मौजूद दवाइयों के स्टॉक की जांच के लिए जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार को भी मौके पर बुलाया। इंचार्ज सुनैना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें