फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बादलवाही से तापमान में आई गिरावट, लोगों को मिली राहत

Mon, 09 Mar 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के मौसम में सोमवार को बदलाव देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई और आमजन को तपिश से थोड़ी राहत मिली। मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए चिंता का कारण भी बन गया है, क्योंकि गेहूं की फसल पकने के अंतिम चरण में नमी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते दोपहर के समय गर्मी कम महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान अस्थिर रहने की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

किसान रणवीर, जोरावर, जगदीश और दीपचंद का कहना है कि मौसम के इस बदलते मिजाज से फसल प्रभावित हो रही है। तेज हवाओं और तापमान में अस्थिरता के कारण जमीन की नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे उन्हें बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों की उम्मीद है कि यदि इस समय अच्छी बारिश होती है, तो गेहूं की फसल के लिए लाभदायक होगी और सिंचाई का अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन इसी समय की नमी पर निर्भर करता है। बारिश होने से जमीन में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी और फसल बेहतर पक सकेगी। मौसम परिवर्तनशील रहने के कारण जिले में आमजन को तेज धूप से राहत मिली है।

-

:: जिले में रविवार रात्रि से मौसम में परिवर्तन आया है। इसके कारण अगले चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है, जिससे दिन और रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं हल्की गति से हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें