फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनभर रही बादलवाही, उमस बढ़ी, गर्मी से लोग हुए बेहाल, 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं

विज्ञापन
फतेहाबाद में उमस भरी गर्मी से गुजरते लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार को आसमान में बादलवाही तो रही, लेकिन उमस होने के चलते लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक आसमान में बादलवाही व कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। फतेहाबाद में दिनभर बादल तो छाए रहे, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


फतेहाबाद में उमस भरी गर्मी भी जमकर सितम ढा रही है। आसमान में घटाएं तो छा जाती हैं लेकिन बिना बारिश के उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। शनिवार को दोपहर के समय शहर की पूर्व दिशा में छाई काली घटाओं से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन बारिश नहीं हुई और उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से जिले में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो चुके हैं।

फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उमस भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन भर चिपचिपाहट का मौसम बना रहा।
विज्ञापन

कोट

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा अरब सागर में बनने जा रहे चक्रवात के आंशिक प्रभाव से आने वाली नमी वाली हवाओं के 17 जून की रात से 20 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं तथा गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश आने की संभावना है । इस दौरान राज्य में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। जिससे राज्य के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें