फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बादल छाए, बरसे नहीं...उमस से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के चलते जिले में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलवाही के कारण उमस बढ़ गई जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हल्की हवाएं चलती रहीं और बादलों की आवाजाही के कारण धूप नहीं खिल सकी। नमी बढ़ने से लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश नहीं होने का असर कृषि क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय फसलों को पानी की जरूरत है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने किसानों को फसलों की सिंचाई जारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें