फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यापारियों पर मार...बेसमेंट में पानी भरने से लाखों का कपड़ा हुआ बर्बाद

Thu, 04 Sep 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में दुकान में पानी घुसने से ख्रराब हुआ कपड़ासंवाद
विज्ञापन
भूना। शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए मार्च 2023 में प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था। प्रक्रिया के तहत यह प्रोजेक्ट मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था लेकिन अफसरशाही की सुस्ती और विभागों की आपसी खींचतान के चलते यह फाइल दफ्तरों की धूल फांकती रही।
विज्ञापन

अब जब भूना दूसरी बार जल त्रासदी की चपेट में आया है। शहर के 9 वार्डों में पानी घुस गया, तब जाकर अधिकारियों की नींद खुली है। वन विभाग ने भी अब जाकर एनओसी प्रक्रिया सरल करते हुए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। प्रशासन की इस लापरवाही पर शहरवासियों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाता तो हालात इतने बदतर नहीं होते।
-
बेसमेंट में तीन फीट तक भरा मिला पानी :
उकलाना रोड पर वस्त्र संग्रहालय की जगह में भारी जलभराव के कारण लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा खराब हो गया। शहर में पिछले सात दिनों से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे बेसमेंट में धीरे-धीरे रिसाव शुरू हो गया। वीरवार सुबह जब शोरूम संचालक सतपाल सिंगला ने बेसमेंट का जायजा लिया तो वहां तीन फीट तक पानी भरा मिला। पानी में भीगने से कपड़े सड़ने लगे। अधिकांश माल अब उपयोग लायक नहीं रहा। शोरूम संचालक और कर्मचारी कपड़े की हालत देखकर भावुक और आक्रोशित हो गए। सतपाल सिंगला ने बताया कि उन्हें इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

-
प्रशासन और पुलिस को मिलकर जनसेवा की जिम्मेदारी निभानी होगी : एसपी

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन स्वयं भूना पहुंचे। उन्होंने मुख्य बाजार सहित प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर हालात का आकलन किया और संबंधित विभागों को जल निकासी के त्वरित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

-

गांव मोड़ा खेड़ा ने बढ़ाया मदद का हाथ
भूना में भारी बारिश से जल प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आदमपुर ब्लॉक के गांव मोड़ा खेड़ा के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। गांववासियों ने सहयोग से खाद्य सामग्री व मेडिकल दवाइयों की किट तैयार कर वीरवार को करीब 200 पीड़ित परिवारों को वितरित की। रामनिवास ने बताया कि पूरा गांव इस कार्य में एकजुट होकर जुटा है। राहत सामग्री में बिस्कुट, चना, पानी की बोतलें, जरूरी दवाइयां और अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। रामनिवास ने बताया कि यह मदद सिर्फ एक बार की नहीं, जरूरत पड़ी तो आगे भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें