फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीजेआई ने बड़ोपल के विनोद कड़वासरा को दिया हरियाणा गौरव पुरस्कार

Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बड़ोपल के विनोद कड़वासरा को सम्मानित करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. जस्टिस सूर्यकांत । 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव बड़ोपल निवासी युवा पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता विनोद कड़वासरा को रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में हरियाणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. जस्टिस सूर्यकांत द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विनोद कड़वासरा को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले लगभग डेढ़ दशक से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने हरियाणा में वन्य जीवों के लिए घातक ब्लेडयुक्त तारों पर प्रतिबंध लगाने, शिकार के मामलों में सख्त कानूनी पैरवी सुनिश्चित करने और छह सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र घोषित करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उनके प्रयासों से फतेहाबाद व अन्य जिलों में कई सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र अस्तित्व में आए। साथ ही, वर्ष 2014 में हरियाणा की पहली वन्य जीव बचाव वाहन सेवा शुरू करवाने और अवैध टोपीदार बंदूकों पर रोक की दिशा में भी उन्होंने पहल की। गांव बड़ोपल में वन्य जीव एवं पशु उपचार केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी है। विनोद कड़वासरा ने इस सम्मान को अपनी टीम, समाज और प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों को समर्पित करते हुए युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। समारोह में चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागरप्रीत हुड्डा सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें