फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एमडी मेडिसिन समेत नागरिक अस्पताल को मिले पांच विशेषज्ञ, दो ने कार्यभार संभाला

Fri, 18 Sep 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगारिक अस्पताल में जांच के लिए बैठे मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। इनमें एमडी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फोरेंसिक विशेषज्ञ, आर्थो सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इनमें से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहना और एमडी मेडिसिन डॉ. कृतिका ने नागरिक अस्पताल में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर एमडी मेडिसिन के ज्वाइन करने से बुखार, सांस संबंधी बीमारी, मधुमेह, ब्लड प्रेशर और अन्य सामान्य व जटिल बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा।
महिला रोग विशेषज्ञ के आने से महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी जांच और उपचार की सुविधा अस्पताल में ही मिल सकेगी। गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं, नियमित जांच और अन्य महिला रोगों के उपचार में भी विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि अस्पताल में पहले दो विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन

-
अस्पताल में लंबे समय से नहीं विशेषज्ञ, दूसरे जिले में भेजे जा रहे सैंपल
माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आने से विभिन्न संक्रमणों की जांच और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं आर्थो सर्जन की नियुक्ति से हड्डी और जोड़ संबंधी मरीजों को विशेषज्ञ उपचार तथा फोरेंसिक विशेषज्ञ की सेवाओं से मेडिकल-लीगल मामलों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरेंसिक विशेषज्ञ के आने से शव पोस्टमार्टम के लिए रेफर नहीं होंगे।
-
नागरिक अस्पताल में दो विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा तीन अन्य ने भी ज्वाइन करना है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष, एसएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें