फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में शहर के टाउन पार्क के पास चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल में गांव डांगरा से हरि सिंह, सतबीर फौजी, बलवान सिंह, रतन सिंह, रिसाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के प्रेम नैन, पूर्व पुलिस कर्मचारी साहब राम सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानून शीघ्र वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा यह किसी कानून वापस नहीं लिए गए तो किसानों द्वारा 26 जनवरी पर किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जबरन तीनों कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं जिनका आने वाले समय में किसानों व आमजन को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के दसवें दिन उपमंडल के अनेक गांव से व कृषि कानूनों के विरोध में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचेगी और अपना रोष जाहिर करेगी। किसान नेता हरि सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों को खत्म करने के लिए काले कानून लागू किए हैं, जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। जब तक काले कानून वापिस नहीं होंगे भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें