फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद का 24वां स्थापना दिवस कल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने कहा कि 15 जुलाई को फतेहाबाद जिला अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। इन 23 सालों में फतेहाबाद जिले का जहां आधारभूत ढांचागत विकास हुआ है, वहीं वैज्ञानिक व सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सामाजिक बदलाव लाने में भी फतेहाबाद जिले की जनता ने सहयोग दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलावासियों को जिले की वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 15 जुलाई 1997 को फतेहाबाद उपमंडल जिला का गठन हुआ और जिला ने इस दौरान हर क्षेत्र में तरक्की और उन्नति की है। जिला प्रशासन और लोगों ने अपने सभ्य नागरिक का कर्तव्य समझते हुए अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को जन आंदोलन का रूप देकर जिला फतेहाबाद का नाम रोशन किया। जिला के नागरिकों ने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत, स्ट्रे कैटल फ्री, जल संरक्षण इत्यादि फ्लैगशिप प्रोग्रामों में अपना भरपूर सहयोग दिया है और जिला का नाम देशभर में पहचान के रूप में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें