फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल टली

विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा इक्ट्ठा करने के लिए नप में खड़ी गाड़ियां - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों द्वारा तीन दिन की हड़ताल की घोषणा करने के चलते रविवार सुबह नप से और ट्रैक्टर-ट्रालियों को बाहर निकाल लिया। नप ने हड़ताल की आशंका को देखते हुए डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की प्लानिंग बनाई थी। लेकिन रविवार शाम को रोहतक में हुई मीटिंग के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल रद्द करने का फैसला कर लिया। इसके चलते नप अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हड़ताल से चार दिनों में 200 टन कचरे इकट्ठा होने का अनुमान था। रविवार को छुट्टी होने के चलते सफाई नहीं हुई और तीन अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते तो हालात बिगड़ सकते थे। इसके चलते नप ने किसी विवाद में फंसने से पहले गाड़ियों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक सेंटर भेज दिया। नप अधिकारियों ने फैसला लिया था कि शहर में बेशक सफाई न हो लेकिन घर-घर से कचरा इक्ट्ठा किया जाएगा लेकिन अब हड़ताल रद्द होने से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर रखी थी, इसके चलते हमने अपनी तैयारी कर ली थी। लेकिन अब हड़ताल रद्द हो गई है, इससे आम जनता परेशान नहीं होगी।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
रोहतक में हड़ताल को लेकर मीटिंग थी, जिसमें तीन दिन की हड़ताल को एक बार स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।
- राजाराम टाक, प्रधान, कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें