फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो चोरी के मामलों को शहर पुलिस ने सुलझाया, चोरीशुदा सामान बरामद

Sun, 07 Jan 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी में हुई चोरी के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी शादीराम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अनाज मंडी स्थित राजेश कुमार की दुकान नंबर 14ए से सात हजार की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चुराई हुई नकदी को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे मामले में अनाज मंडी स्थित सुखदेव लाल की दुकान से धान के बैग चोरी के मामले में आरोपी राजनगर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त चोर से चोरी किया धान बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा अन्य वारदातों का भी शीघ्रता से खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें