फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण करने वालों को शहर पुलिस के नोटिस जारी

Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में वाहनों के दस्तावेजों की जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
रतिया। एसपी सिद्धांत जैन के निर्देशों पर शहर पुलिस ने शनिवार शाम सहायक थाना प्रभारी कंवर सिंह की अगुवाई में शहर को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया। इसके तहत बुढलाडा रोड, संजय गांधी चौक, फतेहाबाद रोड के करीब 24 दुकानदारों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के बस स्टैंड के आसपास के मेडिकल संचालकों को भी नोटिस भेजे। इनमें उनसे नशेड़ियों को प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने के लिए कहा गया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान काटे और ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में स्पीकर चलाने वालों को नोटिस जारी किए।
शहर थाना के सहायक कंवर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों ने दुकानों के आगे पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह पर सामान या अन्य वाहन खड़ा करके अतिक्रमण कर रखा है। उन दुकानदारों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(1) के तहत आज नोटिस दिया गया है। अगर दोबारा अतिक्रमण किया पाया गया तो उन दुकानदारों का चालान कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मेडिकल संचालकों को भी नशीली दवाइयां न बेचने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें