फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने पिछले साल का जमा गृहकर नए बिल में जोड़कर भेजा

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर बिल ठीक करवाते हुए लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में पहले प्रॉपर्टी आईडी के लिए लोग धक्के खा रहे थे अब प्रॉपर्टी मालिकों को गृहकर बिल ठीक करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर परिषद ने 2023-24 के शहर में बांटे गृहकर बिलो में पिछले साल के जमा बिल को भी जोड़कर भेज दिया है। प्रॉपर्टी मालिकों को कर्जदार बना दिया है जबकि पिछला बिल भर चुके हैं। इसे ठीक करवाने के लिए नगर परिषद में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद में रोजाना 250 से 300 लोग बिल ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। नगर परिषद ने निजी एजेंसी को गृहकर बिल बांटने का ठेका दिया था। गाजियाबाद की एजेंसी शहर में 25 हजार बिल बांट चुकी है। एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार जो बिल बांटे गए है उनमें अगर प्रॉपर्टी पिता के नाम है तो बिल पड़ोसी या फिर बेटे के नाम भेज दिया गया है। ये ही नहीं वर्ष 2022-23 का बिल भरने के बाद भी नए बिल में बकाया दिखा रखा है।
नगर परिषद ने शुरू किए दो काउंटर
नगर निकाय ने बकाया बिल के ब्याज पर 30 फीसदी की छूट दे रखी है। ये छूट 31 जुलाई तक है। छूट का फायदा लेने के लिए नगर परिषद में लोगों की लाइनें लग रही है। भीड़ को देखते हुए नगर परिषद में गृहकर शाखा के अलावा जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में भी गृहकर बिल जमा करने के लिए काउंटर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन भी जमा करवा रहे लोग
नगर परिषद में मैनुअल बिल भरने के लिए घंटों लाइन में लगने की जगह लोग ऑनलाइन भी बिल जमा करवा रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन बिल मुख्यालय के पास जमा हो रहा है। इसका अभी यहां रिकॉर्ड नहीं आ रहा है। नगर परिषद फतेहाबाद में माने तो करीब 30 करोड़ गृहकर बिल बकाया है। इसमें करीब 60 फीसदी सरकारी महकमों का बकाया है।
कोट
गृहकर बिल जमा करवाने को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। नगर परिषद में छूट का फायदा उठाने के लिए लोग गृहकर जमा करवा रहे हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें