टोहाना। शहर पुलिस की टीम रतिया रोड स्थित सैन चौक से एक व्यक्ति को दस ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चौखंडी मोहल्ला निवासी शुभम के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस की टीम एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में सैन चौक पर गश्त के लिए थी तभी पुराने बस स्टैंड की तरफ से एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को सामने देखकर जाने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। संवाद