फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की सीमा बढ़ना तय, नहीं करवाई किसी ने आपत्ति दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की सीमा बढ़ना लगभग तय हो गया है। शहर की सीमा बढ़ाने के लिए नप ने सुझाव और आपत्तियां मांगी थी, इसको लेकर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है। अब प्रशासन ने फाइनल मंजूरी के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगा। यहां से प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। नई कॉलोनियों के नप में शामिल होने के बाद शहर में वार्डों की संख्या करीब 30 तक हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव लंबे समय से रुका हुआ था। शहर की सीमा बढ़ाने के लिए फरवरी माह में कमेटी की डीसी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आजाद नगर को शहर की सीमा में शामिल करने के लिए कमेटी ने प्रस्ताव को पास करते मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया था। सरकार ने इसको लेकर आपत्तियां मांगने के निर्देश दिए थे। डीसी कार्यालय ने प्रस्ताव को लेकर आपत्तियां मांगी थी। इसको लेकर कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई। अब प्रशासन ने दोबारा निदेशक नगर निकाय कार्यालय के पास प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार राज्यपाल से मंजूरी लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी।
करीब दो हजार घर होंगे नप सीमा में शामिल
नप अधिकारियों के मुताबिक इन कॉलोनियों की करीब जनसंख्या 7534 है। करीब दो हजार घर इन कॉलोनियों में है।
16 स्क्वायर किलोमीटर बढ़ेगी नप की सीमा
नगर परिषद अधिकारियों की माने तो अगर फाइनल मंजूरी मिलती है तो नप की सीमा 16 स्क्वायर किलोमीटर तक बढ़ जाएगी। हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर फिलहाल ग्राम पंचायत मताना में है। इसके अलावा आजाद नगर की खुद की पंचायत है। नप में शामिल होने के बाद यहां पर सीवरेज की व्यवस्था हो जाएगी। इसके अलावा शहर को मिलने वाली सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद की सीमा बढ़ाने को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगा गया था। लेकिन तय अवधि के दौरान किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है। इस संबंध में रिपोर्ट निदेशक नगर निकाय कार्यालय को भेज दी गई है। नियम अनुसार आगे की कार्यवाही चलेगी।
विज्ञापन

डॉ .मनीष नागपाल, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें