फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते नगरपरिषद कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने शनिवार को हरियाणा सरकार के खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान राजाराम टाक ने जबकि संचालन ओमप्रकाश लोट ने किया। प्रदर्शन से पूर्व नगरपरिषद कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजाराम टाक ने कहा कि संसाधनों के अभाव में सफाई कर्मचारियों को शहर में सफाई करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी पिछले लंबे समय से नगरपरिषद प्रशासन से सफाई के लिए जरूरी संसाधन जैसे रिक्शा, रेहड़ी, वर्दी, बूट आदि उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नगरपरिषद के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर सफाई दरोगा लगाने की भी मांग को उठाया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल कई बार अधिकारियों से बातचीत कर चुका है लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने पर मजबूर होंगे। संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोषामढ़ ने कर्मचारियों से 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नरेश राणा, सत्यवान टाक, सतपाल, विजय, भीरू, फायर बिग्रेड से सुमित कुमार, पंकज भादू, धर्मपाल, जय सिंह, रूलीराम, कपिल देव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें