फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों पर हत्या का मामला दर्ज

Tue, 25 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाखड़ा नहर में डूबे व्यक्ति का शव मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर शहर पुलिस ने 4 लोगों पर युवक की हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि युवक को पुरानी रंजिश के चलते नहर में धक्का दिया गया था। मृतक युवक 17 वर्षीय लवदीप के पिता जसपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे सुनील व ललित उसे घर से बुलाकर ले गए तथा तीन बजे उन्हे उसके बेेटे की नहर में डूबने की सूचना मिली।

जब वे नहर के पास गए तो गुरमुख भी वहीं पर मौजूद था, जिससे उनकी पुरानी रंजिश थी। उसने बताया कि 7 अगस्त को विरेंद्र उर्फ लाडू ने मृतक के भाई गुरदीप को धमकी दी थी कि 11 अगस्त को तेरा भाई नही मिलेगा। जिसके कारण उन्होने उसे नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवदीप का शव 14 अगस्त चुहड़पुर नहर से मिला था। पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने रविवार को थाना परिसर में पुहंचकर संबधित जांच अधिकारी से बात करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त चारों लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें