फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Fri, 24 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में आयोजित फाइनल रिहर्सल में प्रस्तुति देते हुएसूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूर्ण वस्त्र अभ्यास किया गया। अंतिम अभ्यास में उपायुक्त मनदीप कौर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रिहर्सल से पहले उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित अन्य अधिकारियों ने लघु सचिवालय के समीप शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि सुबह ठीक 9:58 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और दस बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत जिलावासियों को अपना संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, डीएसपी जयपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, विंग कमांडर सुजाता, भूना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र ज्यानी, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, डीएसओ विष्णु दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, टीम इंचार्ज व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
ईओ को दिए गए सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश : इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईओ नगर परिषद को शहर की सफाई व्यवस्था व सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों व अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित की गई फाइनल रिहर्सल में परेड कमांडर डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में पुलिस विभाग के पुरुष व महिला वर्ग, होमगार्ड तथा एनसीसी महिला का शानदार मार्चपास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी शो, डंबल शो, लेजियम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें