फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा उठाने के शक में महिला बनकर आए दो युवकों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया की नहर कॉलोनी में सोमवार महिलाओं का वेश बनाकर पहुंचे दो लोगों की बच्चा उठाने के शक में लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को लोगों के चुंगल से छुड़ाया और उन्हें शहर थाने ले आई। हालांकी दोपहर तक इस मामले में किसी भी मोहल्लावासी ने युवकों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी थी, जिस कारण पुलिस ने युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर कॉलोनी में सोमवार को दो युवक महिलाओं का कपड़े आदि डालकर बहुरूपिया के रूप में ही घर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक घर का दरवाजा खटखटाया। जब महिला ने दरवाजा खोला तो उक्त बहुरूपिये ने महिला से उसके घर के पारिवारिक सदस्यों के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिस कारण महिला को उन पर शक हो गया और उसने अपने परिजनों तथा अन्य मोहल्लावासियों को बताया। जब मोहल्लावासी इकट्ठे होकर बहुरूपिया से पूछताछ करने लगे तो वह कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मोहल्लावासियों को बहरूपियों पर कुछ शक हो गया और उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी और सूचना पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें थाने में ले आए। इस बारे में जब कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कंबोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के पास सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया था, लेकिन अभी तक किसी ने युवकों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है, जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं की।
बच्चा उठाने के शक पर की पिटाई
बताया गया है कि आजकल क्षेत्र में बच्चा उठाने वाले गिरोह के आने की अफवाहें काफी फैली हुई हैं और जब बहरूपियों ने महिला से उसके पारिवारिक सदस्यों के बारे में पूछताछ की तो महिला को बच्चा उठाने वाले गिरोह के बारे में उन पर शक हो गया। इसी को लेकर उनकी पिटाई कर दी गई। दोनों युवक मध्यप्रदेश के बताए गए हैं और बहुरूपिये बनकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें