फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में निजी अस्पताल में रिकॉर्ड जांचा, मरीजों से भी की बातचीत

Fri, 17 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पालिका मार्केट में निजी अस्पताल में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम : संवाद
विज्ञापन
रतिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नए बस स्टैंड के पीछे स्थित एक निजी अस्पताल पर छापा मारा और रिकॉर्ड चेक किया। इस दौरान टीम ने पूरे अस्पताल की जांच भी की और अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को पिछले कुछ दिनों से नए बस स्टैंड के पीछे एक निजी अस्पताल की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग के जांच अधिकारी रिछपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. भरत सहारण को साथ लेकर उक्त अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल संचालक से सभी दस्तावेज व डॉ. की डिग्री की भी जांच की। टीम ने अस्पताल में बैठे मरीजों से भी बातचीत की। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी।

टीम सदस्य इंस्पेक्टर रिछपाल ने बताया की सूचना मिली थी कि रतिया शहर में कुछ निजी अस्पताल बिना किसी डिग्री के अवैध तरीके से चल रहे हैं। उस शिकायत और सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर यह कार्रवाई की गई थी। जांच में अस्पताल का संचालन कर रहे डॉ. के पास पूरे दस्तावेज मिले तथा कोई भी आपत्तिजनक दवा नहीं मिली। जिसके चलते टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें