फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सस्ता सरिया बता की सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 90 हजार की धोखाधड़ी

Thu, 12 Dec 2024 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भोडियाखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को सस्ता सरिया देने का झांसा देकर युवक 90 हजार रुपये ठग ले गए। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी किट्टी कैलाश कॉलोनी में मकान का निर्माण कर रहा है। मामले में शहर पुलिस ने भोडियाखेड़ा निवासी हनुमान सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में हनुमान सिंह ने बताया कि वह लैंड मोरगेज बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका है। किट्टी कैलाश कॉलोनी में मकान का निर्माण कर रहा है। बुधवार को अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद था। इस दौरान 30 साल का युवक आया और कहा कि वह सरिया कंपनी से है। एक गाड़ी ट्रक सरिया की लेकर आया है और 20 क्विंटल ज्यादा आ गया है, लेना है तो सस्ते दाम में दे देगा।
इस पर युवक की बातों में आ गया और 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 90 क्विंटल सरिया का रेट तय हो गया। इसके बाद युवक ने सिरसा रोड स्थित धर्मकांटा पर बुला लिया। वहां पर पिकअप गाड़ी में सरिया का वजन किया और इसके बाद घर पर उतार दिया गया। युवक को 90 हजार रुपये दे दिए और घर आ गए।
विज्ञापन

इसके 15 से 20 मिनट बाद गाड़ी में दो युवक आए गए और कहा कि सिंगला आयरन स्टोर से आए है और दुकान से आए 20 क्विंटल सरिया की राशि मांगी। जब उसने कहा कि राशि तो दे दी है तो उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि युवक सिंगला आयरन स्टोर के दुकानदार के साथ धोखाधड़ी करके 20 क्विंटल सरिया ले आए और उसे सस्ते में देने का लालच देकर 90 हजार रुपये धोखे से लेकर चले गए। वहीं मामले के बाद शहर पुलिस टीम ने दुकान पर सीसीटीवी फुटेज की जांच करके युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें