फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी और पीएचसी में भी होगा टीबी का इलाज

Sun, 07 Sep 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी के मरीजों को अब इलाज के लिए जिले के सामान्य अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें इलाज की सभी सुविधाएं नजदीक के पीएसी तथा सीएचसी पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

पहले टीबी के इलाज के लिए मरीजों को सामान्य अस्पताल में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। पीएचसी तथा सीएचसी सेंटरों पर डीएलसी सेंटर खोले जाएंगे, जहां मरीज अपने बलगम इत्यादि की जांच करवा सकेेंगे। टीबी की जांच संबंधित सुविधा पहले केवल कुछ चिह्नित अस्पतालों में थी।
 लेकिन अब इस सुविधा को पीएचसी तथा सीएचसी स्वास्थ्य केन्द्रों में भी शुरू किया जाएगा, जिससे मरीज नजदीक के स्वास्थ्य  केन्द्रों में जाकर जांच करवा सकेंगे। इन अस्पतालों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत निशुल्क जांच होगी।
विज्ञापन


एएनएम की लगेगी स्पेशल ड्यूटी
मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉटस को बेहतर बनाया जाएगा। जिसके लिए विशेष तौर पर एएनएम की ड्यूटी लगाए जाएगी। इसके लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आशा वर्कर तथा एएनएम टीबी के मरीजों के पास पहुंचकर उन्हें इलाज दे सकें। इस तरह के प्रोग्राम से बढ़ते हुए टीबी के मरीजों पर रोक लग सकेगी।

जिले में कितने हैं अस्पताल
फतेहाबाद जिले में 2 सामान्य अस्पताल, चार सीएचसी सेंटर तथा 18 पीएचसी सेंटर है। जिनमें से सिर्फ अभी तक सामान्य अस्पताल में टीबी का उपचार मिल रहा है। इस कारण गांवाें से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

टीबी के दर्जनों मरीज होते हैं चिह्नित
सामान्य अस्पताल में काफी मरीज टीबी की जांच के लिए आते हैं। जिसमें से लगभग हर माह एक दर्जन टीबी के मरीज चिह्नित होते हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क दवा दी जाती है।

टीबी के उपचार के लिए पूरा इलाज जरूरी
चिकित्सकों के अनुसार टीबी के उपचार के लिए पूरा इलाज लेना जरूरी होता है। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि इसका पूरी तरह से इलाज लिया जाए तो यह जड़ से खत्म हो सकती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जब इस बारे में सिविल सर्जन डा.सूरजभान कम्बोज से बात की गई तो उन्होेंने बताया कि टीबी के इलाज को बेहतर बनाने के लिए सीएचसी तथा पीएचसी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी जांच तथा उपचार देने का काम शुरू  किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें