फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कबड्डी में पहचान बना रहा चंद्रावल बकसर गोस्वामी

Sun, 10 May 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी बकसर गोस्वामी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव चंद्रावल का खिलाड़ी बकसर गोस्वामी कबड्डी खेल में अपनी अलग पहचान बना रहा हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में 11वीं कक्षा की छात्र बकसर (16) ने पिछले दो वर्षों से लगातार प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर उन्होंने ब्लॉक से लेकर जिलास्तर तक शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


बकसर ने स्कूली अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लॉक व जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला, जहां उसने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा बकसर दो बार महाकुंभ और दो बार सीएम कप प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।
वहीं एक बार एम्योर कबड्डी फेडरेशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण स्तर के विभिन्न टूर्नामेंटों में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी अलग छाप छोड़ी है। वर्तमान में वह एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल ग्राउंड का खिलाड़ी हैं। बकसर का कहना है कि वह कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करना चाहता हैं।
विज्ञापन


दो साल से ले रहा प्रशिक्षण
कोच प्रहलाद सिंह जाखड़ के मार्गदर्शन में बकसर पिछले दो वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहा हैं। वह प्रतिदिन कड़ी मेहनत के साथ अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटा रहता हैं। कोच का कहना है कि यदि बकसर इसी तरह मेहनत और अनुशासन बनाए रखते हैं तो आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें