फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में अगले तीन दिन बारिश के आसार

Wed, 13 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में सुबह के समय छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले तीन दिनों से बादलवाही छाई हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवा से तापमान में गिरावट हुई है। इससे बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन को लेकर सहायक विकास अधिकारी डाॅ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बादलवाही के मौसम में फसलों कीट रोगों का प्रकोप होने की उम्मीद बढ़ जाती है। ऐसे में किसान समय-समय पर अपनी फसलों की निगरानी करते रहे। बारिश होती है तो इससे फसलों को लाभ मिलेगा।
:::::
मानसून टर्फ की उत्तर पश्चिमी सीमा अरुणाचल प्रदेश के साथ लगती हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हुई है। मानसून टर्फ थोड़ा नीचे आने से मानसून की गतिविधियों में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में बुधवार लेकर अगले तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। परंतु वीरवार रात्रि से लेकर शनिवार तक के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश व वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें